नई दिल्ली : फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप आई के एक मुकाबले में सेनेगल ने ऐसा प्रदर्शन किया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इराक के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में सेनेगल ने 5-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस जीत के साथ सेनेगल ने नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखीं, जबकि इराक का सफर यहीं खत्म हो गया।